अभिनेत्री पलक तिवारी 8 अक्तूबर को जन्मदिन था। पलक ने अपना बर्थडे बेहद खास अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। जानिए पलक का बर्थडे कितना खास रहा।
पलक ने अपना 26वां जन्मदिन काफी खास अंदाज में मनाया। उन्होंने बर्थडे की कई फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में पलक एक खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और आसपास काफी सिंपल, लेकिन शानदार डेकोरेशन देखने को मिलता है।
कभी पलक गुब्बारों के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं, तो कभी एस्थेटिक सजावट के बीच। देखा जा सकता है कि बर्थडे घर में ही सादगीपूर्ण अंदाज में मनाया गया है।
कुछ तस्वीरों में पलक ने सजावट को भी दिखाया है। गुब्बारों से सजी हुई दीवार, हार्टशेप में गुलाबों से बना बड़ा दिल, बर्थडे के सेलिब्रेशन से सजा घर देखने में काफी प्यारा दिख रहा है।
तस्वीरों को देखकर साफ है कि पलक ने अपना जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ घर पर ही खूबसूरत अंदाज में मनाया है, जिसकी सजावट ने उनके खास दिन को और भी खास बना दिया है।
पलक तिवारी ने फिल्म 'बिजली बिजली' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में अभिनय किया है। आखिरी बार वह 'रोजी: द सैफरॉन चैप्टर' में नजर आई थीं।