एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इब्राहिम अली खान पलक तिवारी से नाराज हो गए हैं जिस तरह पलक तिवारी ने मीडिया को देखकर रिएक्ट किया था, वो इब्राहिम को पसंद नहीं आया है और इसी वजह से अब वह खुद शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। पब्लिक प्लेस में दोनों की ये पहली मुलाकात थी और जिस तरह पलक ने रिएक्ट किया है वो काफी बचकाना था। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अब दोनों ही एक-दूसरे से दूसरी बना रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में भी नहीं हैं। हालांकि, जब दोनों का वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद पलक भी अपने रिएक्शन पर शर्मिंदा हुई थीं।
बता दें कि पलक तिवारी अपना वीडियो वायरल होने के दो दिनों बाद पब्लिक प्लेस मे स्पॉट हुई थीं। इस दौरान वह अपनी सहेलियों के साथ कॉफी पीने गई थीं। लेकिन इस दौरान पलक ने पैपराजियों को पोज देने के लिए मना कर दिया था। ये पहली बार था जब पलक ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाई थी।
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/palaktiwarii
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। दावा है कि वह जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकते हैं। वहीं, पलक ने फिल्मी दुनिया में एंट्री कर ली है। कुछ समय पहले उनका और हार्डी संधु का गाना ‘बिजली बिजली’ काफी पॉपुलर हुआ था। वह 'रोज़ी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरबाज खान और तनीषा मुखर्जी भी नजर आएंगी।