फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को ED का नोटिस, भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप

Wed, 30 Jan 2019 09:31 AM IST
sapna singla एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
राहत फतेह अली खान
विज्ञापन

सूफी गायक राहत फतेह अली खान ( Rahat Fateh Ali Khan) पर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप लगा है। इस मामले की जांच कर रही ED ने राहत फतेह अली खान को फेमा के तहत शोकाज नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बता दें अगर ED राहत के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उनपर 300 प्रतिशत का जुर्माना लग सकता है। जुर्माना न भरने की स्थिति में राहत के खिलाफ भारत में लुकआउट नोटिस जारी हो सकता है, साथ ही भारत में राहत के कार्यक्रमों पर भी रोक लग सकती है।

राहत फतेह अली को भारत में अवैध तरीके से तीन लाख चालीस हजार यूएस डॉलर मिले थे। इनमें से राहत ने दो लाख पच्चीस हजार डॉलर की स्मगलिंग कर दी थी। 
 

विज्ञापन


साल 2011 में राहत फतेह अली खान को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सवा लाख डॉलर के सात गिरफ्तार किया गया था। राहत के पास इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं थे। राहत के साथ उनके प्रबंधक मारूफ और इवेंट मैनेजर चित्रेश को भी हिरासत में लिया गया था।

इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया था जब वे दुबई के रास्ते लाहौर जाने वाले थे। राहत के बैग से 24 हजार डॉलर जबकि दल के दो अन्य सदस्यों के बैग से 50-50 हजार डॉलर बरामद किए गए थे। ये तीनों 16 सदस्यीय दल का हिस्सा थे। डीआरआई ने उस समय कहा था राहत के पास जितनी मुद्रा थी वह दी गई अनुमति की सीमा से काफी अधिक थी।
विज्ञापन


राहत फतेह अली खान ने बॉलीवडु में साल 2003 से करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म पाप में 'लागी तुझसे मन की लगन' गाना गाया, फिल्म 'इश्किया' के गाने 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए राहत को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें