फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के चांद नवाब ने मांगा सलमान खान से मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी एक पीटूसी के इंटरनेट पर वायरल होने से पाकिस्तान और भारत में मशहूर हो गए पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब ने सलमान खान से मुआवजे की मांग की है। अपनी खास रिपोर्टिंग स्टाइल के चलते चांद नवाब का स्टाइल 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनाया है।
विज्ञापन


'बजरंगी भाईजान' में उनके कैरेक्टर से प्रेरित किरदार नवाजुद्दीन के निभाने के चलते इस पाकिस्तानी टीवी रिपोर्टर ने फिल्म निर्माताओं से मुआवजे की मांग की है। अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बातचीत में चांद नवाब ने ये बात कही है।

चांद नवाब ने अपने आप को एक गरीब पत्रकार बताते हुए कहा कि वो किसी कानूनी कार्रवाई के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन वह उम्मीद कर रहे हैं, कि फिल्म में नवाजुद्दीन ने उनका कैरेक्टर इस्तेमाल किया है जिसके लिए सलमान खान को उन्हे मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

'कोर्ट नहीं जाऊंगा, सलमान से मिलूंगा'

पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब का कहना है कि 'सलमान से उनकी ये सिर्फ एक गुजारिश है। मैं इस मामले में उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजूंगा और ना ही कोर्ट जाउंगा। अगर वह मुआवजा देने का फैसला करते हैं तो अच्छी बात है, नहीं तो कोई परेशानी नहीं है।'

नवाब ने कहा, 'मैं सलमान खान से मुलाकात करूंगा, लेकिन अभी यह नहीं बता सकता कि कब करूंगा, लेकिन हां मैं उनसे मुलाकात करूंगा और अगर वह मुझे मुआवजा देने का फैसला करते है, तो यह काफी अच्छा होगा।'

उन्होने कहा कि 'मेरा मकसद पैसा नहीं हैं। ये तो सिर्फ मेरे और देश के मान-सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक आग्रह है। यह फिल्म मेरे करियर के लिए एक नई शुरूआत हो सकती है।'
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' से चांद नवाब को मिली नई जिंदगी

चांद नवाब पाकिस्तान के एक टीवी चैनल में बतौर रिपोर्टर काम कर रहे थे। चांद रात पर कराची के रेलवे स्टेशन से रिपोर्टिंग करते हुए चांद नवाब ठीक से रिपोर्टिंग नहीं कर पा रहे थे। वो बार-बार एक ही बात को कहे जा रहे थे।

उनकी पीटूसी का ये वीडियो जिसमें वो बार-बार अटक रहे हैं और आते जाते लोगों से थोडी देर रुक जाने को कह रहे हैं, इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसके बाद उनको एक सीरियस पत्रकार के तौर पर नहीं देखा गया। इससे उनके करियर पर खराब असर पड़ा।

लेकिन कबीर खान की 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने के बाद चांद नवाब रातों-रात ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी एक जाना पहचाना चेहरा बन गए हैं। लेकिन सलमान से उन्हे मुआवजा मिलता है या नहीं। इसके लिए तो सलमान के जवाब का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें