एंटरटेनमेंट की दुनिया में बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, साल की शुरुआत हमेशा रंगारंग अवॉर्ड समारोहों के साथ होती है। लेकिन इंडियन सिनेमा के लिए काफी लोकप्रिय माने जाने वाले 'जियो फिल्मफेयर पुरस्कार' में इस बार बड़ी तब्दीली देखने को मिलेगी। 14 जनवरी को मुंबई में आयोजित होने वाले 'जियो फिल्मफेयर पुरस्कार' के लिए चार पाकिस्तानी कलाकारों को भी नामांकित किया गया है और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। नामांकन की लिस्ट जारी कर दी गई है।
फवाद खान को पिछले साल फिल्म 'खूबसूरत' के लिए 'बेस्ट मेल डब्यू' का पुरस्कार मिल चुका है। जबकि राहत फतेह अली खान को फिल्म 'इश्किया' के गीत 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए साल 2011 में पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्मों में काम करने को लेकर बॉलीवुड भी दो धड़ों में बंटा हुआ है। दूसरी ओर नामांकन जारी किए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है। इसमें ज्यादातर लोग इस बात से नाराज दिख रहे हैं कि अक्षय कुमार को बेहतरीन अभिनय की श्रेणी में नामित क्यों नहीं किया गया।