मीरा ने अपने सभी फैंस का शुक्रियादा अदा करते हुए लिखा कि मैं अपने फैंस के लिए काम करना चाहती हूं। मेरे प्रशंसक ही मेरी ऊर्जा हैं, मैं आप लोगों से कहना चाहती हूं कि आप लोग मुझे कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहें। पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा नजर, कसक और भड़ास जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री एक बार फिर से बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं।
पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मीरा अली पाकिस्तान के सियालकोट में एक अस्पताल का निर्माण करा रही हैं।उन्होंने मीडिया के माध्यम से अस्पताल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया था।