फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलाज निहलानी पर लटकी तलवार, जा सकती है नौकरी!

Tue, 25 Jul 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी हमेशा विवादों में रहे हैं। जब से उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला है, तभी से बॉलीवुड और बोर्ड का टकराव बढ़ गया है। अब हो सकता है कि कॉन्ट्रोवर्सी किंग पहलाज निहलानी को अपना पद गंवाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से निहलानी को संकेत भी दिया जा चुका है। तिरुवनंतपुरम में सेंसर बोर्ड के सदस्यों की एक मीटिंग भी बुलाई गई है। अगले अध्यक्ष के लिए मंत्रालय निर्देशक प्रकाश झा और टीवी प्रोड्यूसर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के नाम पर चर्चा कर रही है। वहीं 'इंदु सरकार' के निर्देशक मधुर भंडारकर के नाम पर भी मोहर लग सकती है।

पहलाज निहलानी के बयान आए दिन कोई नया विवाद पैदा कर देते हैं। अभी उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में इंटरकोर्स शब्द को लेकर आपत्ति जताई थी और उसे पास करने के लिए कई शर्ते भी रख दी थीं। वहीं न्यूयॉर्क में हुए आइफा समारोह में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और अक्षय कुमार की फिल्में 'रुस्तम और एयरलिफ्ट' को कोई अवॉर्ड न दिए जाने पर भी उन्होंने आइफा को आड़े हाथों लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें