गोविंदा, पहलाज निहलानी और दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को किया लॉन्च
गोविंदा को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले और उन्हें सुपरस्टार बनाने वाले पहलाज निहलानी ही थे। पहलाज निहलानी ने साल 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा को इंडस्ट्री में लॉन्च किया। हालांकि, पहलाज को गोविंदा की शक्ल पसंद नहीं आई थी, लेकिन उनके डांस मूव्स और एक्शन ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने गोविंदा को लीड एक्टर के तौर पर लॉन्च कर दिया।
एक पुराने इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने बताया था कि वो ‘आंधी तूफान’ के बाद मैं मिथुन चक्रवर्ती और शत्रुघ्न के साथ एक फिल्म बनाना चाहता था। लेकिन उन दोनों की डेट्स नहीं मिल सकीं। तभी मेरे पास गोविंदा आए। लेकिन उनके फोटोग्राफ्स मुझे पसंद नहीं आए। अगले दिन गोविंदा वीडियो कैसेट लेकर पहुंचे, जिनमें उनके डांस मूव्स थे।
हालांकि, पहलाज को गोविंदा का चेहरा पसंद नहीं आया, लेकिन डांस और एक्शन से प्रभावित होकर उन्होंने गोविंदा को हां कह दिया। इस तरह से फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और गोविंदा रातों-रात डांसिंग और एक्टिंग आइकन बन गए। इसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ 'शोला और शबनम' (1992) और 'आंखें' (1993) जैसी सफल फिल्में दीं।