क्या बोले लव रंजन?
फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के मौके पर लव रंजन ने कहा 'न्यूकमर्स को परिचित करना हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है जिसका मुझे सच में इंतजार रहता है। आज से पंद्रह साल पहले, मुझे यह मौका 'प्यार का पंचनामा' के साथ मिला था। जब 'पहला प्यार दूसरी बार' के साथ कुछ ऐसा ही करने का मौका मेरे सामने आया, तो मैंने इसे जाने नहीं दिया। एक लेखक के तौर पर छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया बनाना और उन्हें उसके अंदर अपनी खुद की रिदम ढूंढते देखना, मुझे अच्छा लगा। जब लोग अच्छा महसूस करते हैं, तो कहानी अपनी खुद की एनर्जी ढूंढ लेती है। मैं दर्शकों को उनसे मिलवाने को लेकर उत्साहित हूं।'