भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) के 50वें संस्करण में सिनेमा जगत की पुराने जमाने से लेकर नए जमाने की कुछ बेहतरीन फिल्मों की ओपन एयर स्क्रीनिंग रखी जाएगी। हाल ही में हुई घोषणा के अनुसार 20 से 28 नवंबर के बीच होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल में 'पड़ोसन' और 'अंदाज अपना अपना' जैसी फिल्मों के साथ 'गली बॉय' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
ओपन स्क्रीनिंग के लिए कुल 14 फिल्मों का चयन हुआ है। इन फिल्मों की स्क्रीनिंग जॉगर्स पार्क, अल्टिन्हो और पणजी मीरामार बीच पर होगी। 50वें आईएफएफआई की थीम 'द जॉय ऑफ' सिनेमा रखा गया है। जॉगर्स पार्क में कॉमेडी आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी वहीं मीरामार बीच में भारतीय पैनोरमा वर्ग के लिए कुछ चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन सिने प्रेमियों के लिए किया जाएगा। यह फिल्में दर्शक मुफ्त में देख सकेंगे जिसके लिए किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
जॉगर्स पार्क, अल्टिन्हो में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्में-
चलती का नाम गाड़ी (1958)
पड़ोसन (1968)
अंदाज अपना अपना (1994)
हेरा-फेरी (2000)
चैन्नई एक्सप्रेस (2013)
बधाई हो (2018)
टोटल धमाल (2019)
मीरामार बीच में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्में-
नाचोम-इया कम्पासर (कोंकणी)
सुपर 30 (हिन्दी)
आनंदी गोपाल (मराठी)
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (हिन्दी)
हेलारो (गुजराती)
गली बॉय (हिन्दी)
एफ2- फन एंड फ्रस्ट्रेशन (तेलुगू)