फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हो गया कि 'पैडमैन' को सेट पर मंगानी पड़ी 'फर्स्ट एड' के साथ 'पीरियड्स किट'

Tue, 16 Jan 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'पैडमैन' नाम से सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय कुमार अपने एक बयान के बाद एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उनके सेट पर फर्स्ट एड के साथ मेन्स्ट्रल किट भी हमेशा मौजूद होनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
super night
दरअसल अपनी फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन करने के लिए अक्षय कुमार 'ड्रामा कंपनी' के सेट पर पहुंचे हुए थे। इस शो के सेट पर 'रिंकू भाभी' उर्फ सुनील ग्रोवर और अली असगर ने महिलाओं के गेटअप में लोगों को खूब हंसाया। इस मौके पर अक्षय ने महिलाओं की हाइजीन से जुड़ी कई बातें की।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय ने इस शो में बताया कि कैसे आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पैड के इस्तेमाल के बारे में कुछ पता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि वहां महिलाएं अपने उन दिनों में घास या मिट्टी का इस्तेमाल करती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय ने वहां मौजूद लोगों को एक सुझाव देते हुए कहा कि फर्स्ट एड के साथ मासिक धर्म की किट भी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद एक निर्माता के तौर पर इसे प्राथमिकता देंगे। बता दें कि इस मौके पर मिताली राज, एनी दिव्या और अंजना कश्यप भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें