दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि, ‘हमें यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह की जबरदस्त अकादारी को सम्मानित करने का फैसला लिया है।’ आपको बता दें कि बीते दिन ही यह खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा को अच्छी कहानियां पेश करने के लिए दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।