लोक नृत्य कलाकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित राम सहाय पांडे का मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के सागर जिले में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिष्ठ राई लोक कलाकार का सागर के एक अस्पताल में निधन हो गया। बुंदेलखंड के इस कलाकार ने मृदंगम की धुनों के साथ राई लोक नृत्य को 60 वर्षों तक लोकप्रिय बनाया था।