फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका शांति हीरानंद का 87 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Fri, 10 Apr 2020 10:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shanti Hiranand - फोटो : social media
विज्ञापन

मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका और पद्मश्री से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का निधन हो गया है। वह 87 साल की थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


शांति हीरानंद लंबे समय से बीमार चल रही थीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार वह गैस्ट्रोएंट्राइटिस की समस्या से पीड़ित थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शांति हीरानंद जी के बेटे निश्चिंत चावला ने मीडिया को बताया कि, 'वह काफी समय से बीमार थीं और रविवार से अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन कल रात उनकी हालत बिगड़ गई और शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।'

गौरतलब है कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में शांति हीरानंद काफी मशहूर थीं। उन्होंने ठुमरी, दादरा और गजल में बेगम अख्तर से संगीत की शिक्षा हासिल की थी। उन्होंने इस्लामाबाद, लाहौर,बोस्टन, न्यूयॉर्क, टोरंटो,और वाशिंगटन सहित दुनियाभर में कई जगह पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों के दिलों को जीता।
विज्ञापन


शांति हीरानंद ने संगीत के अलावा गजल में भी काफी नाम कमाया था।  उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार बेगम अख्तर ने कहा था, 'मेरी मौत के बाद अगर आप मेरी आवाज सुनना चाहते हैं तो इसे शांति के गायन के माध्यम से सुन सकते हैं।' आपको बता दें कि गुरुग्राम में आज सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें