'हिंदुस्तान में प्रेम भी एक कांड है, क्योंकि जात एक खुला सांड है', इस दमदार डायलॉग के साथ शुरू होता है फिल्म 'प से प्यार, फ से फरार' का मोशन पोस्टर। जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, कुमुद मिश्रा, गिरीश कुलकर्णी स्टारर फिल्म का निर्देशन मनोज तिवारी कर रहे हैं। फिल्म एक हॉरर किलिंग है जो 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
फिल्म के बारे में निर्देशक मनोज तिवारी ने कहा- 'कुछ वक्त पहले मैं एक अखबार की रिपोर्ट को देखकर हैरान रह गया था। रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल हॉरर किलिंग 796 प्रतिशत बढ़ रहा है जोकि सीधे-सीधे अनुच्छेद 19 का उल्लंघन है। इस अनुच्छेद के मुताबिक देश के हर नागरिक के पास स्वतंत्रता का अधिकार है। जो विचारों की भी स्वतंत्रता का अधिकार देता है। लेकिन हमारा देश जाति की बंधन में बंध गया है। जहां प्यार और प्यार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। फिल्म में जातिगत भेदभाव के मुद्दे को दिखाया गया है।'