95वां ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में संपन्न हो चुका है। इस बार का ऑस्कर समारोह भारत के लिए खास रहा है। देश की झोली में दो अवॉर्ड आए हैं। इसके अलावा पूरा समारोह शानदार अंदाज में पूरा हुआ है। यह पहला ऑस्कर समारोह है, जो बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ है। ऑस्कर समारोह के समापन के बाद इस बात पर खासतौर से गौर किया गया कि समारोह शांतिपूर्वक तरीके से पूरा हुआ है। अवॉर्ड सेरेमनी के बाद आखिर में बोर्ड लगाया गया कि बिना किसी विवाद वाला यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। आपको बता दें कि इससे पहले 94वें ऑस्कर समारोह का थप्पड़ कांड काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में विवाद होते रहे हैं। आइए जानते हैं।
जब मंच पर होस्ट को जड़ा थप्पड़, ऐक्ट्रेस ने उतारे कपड़े
2022 के ऑस्कर अवार्ड के दौरान एक्टर विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। बताया गया कि स्मिथ अपनी पत्नी पर होस्ट क्रिस के द्वारा किए मजाक से नाराज थे। वहीं, 2021 में में हॉलीवुड की फ्रैंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतारकर हर किसी को चौंका दिया था। जब कोरिन अवॉर्ड देने के लिए मंच पर पहुंची तो उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करते हुए कपड़े उतारे। एक्ट्रेस के शरीर पर नारे लिखे हुए थे।
जब फिल्म की अनाउंसमेंट में कर दी गलती
2017 के ऑस्कर में भी बवाल देखने को मिला था। हुआ यूं था कि जब फाय डूनावे और वॉर्न बीटी बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचे तो दोनों ने लाला लैंड फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी। लेकिन ये अवॉर्ड मूनलाइट फिल्म को मिलना था। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद इस गलती में सुधार किया गया था।
अमेरिकन प्रेसिडेंट के लिए कही अपमानजनक बातें
एक बार तो पूर्व अमेरिकन प्रेसिडेंट जॉर्ज बुश के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं। बात 2003 की है। जब मूरे चेस्टिसेस फिल्म बॉलिंग फॉर कोलंबाइन के लिए अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे तो वहां जाकर उन्होंने तत्कालीन अमेरिकन प्रेसिडेंट जॉर्ज बुश के लिए अपमानजनक शब्द कहे थे।
भाई को लिप किस कर विवादों में घिरी एंजेलिना
साल 2000 के ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान तो एक लिप किस ने विवाद खड़ा कर दिया था। दरअसल सेरेमनी में एंजेलिना जोली को फिल्म गर्ल इंट्रप्टेड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। सेरेमनी से पहले एंजेलिना अपने भाई को रेड कार्पेट में लिप किस कर दिया। ऐसा कर उन्होंने एक नए विवाद को जन्म दे दिया।
जिमी किमेल ने दिलाया ध्यान
ऑस्कर अवॉर्ड की सभी श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा करने के बाद होस्ट जिमी किमेल मंच से उतरकर आते नजर आए। इसके बाद वह सीधे वहां कॉरिडोर में लगे एक बोर्ड की तरफ बढ़े। इस बोर्ड पर लिखा था, 'बिना किसी इंसिडेंट के संपन्न होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड।' इसके नीचे जिमी किमेल ने संख्या एक का साइन लगा दिया। इस तरह खुशहाल तरीके से 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स खत्म हुआ।
यह भी पढ़ें: आर्यन खान को पकड़ने वाले अफसर की बायोपिक शुरू, ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता ने उठाया बीड़ा