फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ऑस्कर नामांकन पाने वाली फिल्म 1917 इसी शुक्रवार को भारत में होगी रिलीज, बुधवार को खास स्क्रीनिंग

Mon, 13 Jan 2020 10:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1971 - फोटो : social media
विज्ञापन

इस साल ऑस्कर पुरस्कारों में नामांकन की दौड़ में दूसरे नंबर पर मौजूद चर्चित फिल्म 1917 इसी शुक्रवार को भारत में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का इंडिया प्रीमियर बुधवार को होने जा रहा है। फिल्म ने अमेरिका में रिलीज होते ही जबर्दस्त कामयाबी पाई है और इसने लगातार तीन हफ्ते से नंबर वन की पोजीशन पर मौजूद स्टार वार्स – द राइज ऑफ स्काईवॉकर्स को हटाकर पहला स्थान पा लिया है।

विज्ञापन


जेम्स बॉन्ड की चर्चित फिल्म स्काईफॉल के निर्देशक सैम मेंडेस की नई फिल्म 1917 ने सोमवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में घोषित ऑस्कर नामांकनों में 10 श्रेणियों में जगह बनाई है। 11 श्रेणियों में नामांकन पाकर फिल्म जोकर पहले नंबर पर रही। क्वैंटिन टैरिंटिनो की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड को भी 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। फिल्म द आइरिश मैन भी 10 श्रेणियों में नामांकन हासिल करने में सफल रही।

फिल्म 1917 द्वितीय विश्वयुद्ध के कालखंड में बनी फिल्म है। ये दो ब्रिटिश सैनिकों की कहानी दिखाती है जो एक संदेश को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए समय के साथ दौड़ लगा रहे हैं। ये संदेश दोनों के सैकड़ों साथी जवानों की जान बचा सकता है। सैम मेंडेस ने इस फिल्म को इस तरह से शूट किया है कि पूरी फिल्म शुरू से आखिर तक वन शॉट फिल्म जैसी लगती है।
विज्ञापन


भारत में इस फिल्म को रिलीज करने की जिम्मेदारी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने संभाली है। इसी शुक्रवार को रिलीज होने से पहले फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग बुधवार को मुंबई में खास लोगों के लिए रखी गई है। फिल्म 1917 को लेकर भारतीय दर्शक भी काफी उत्सुक रहे हैं। खासतौर से नई पीढ़ी के युवा फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स और इसे फिल्माने की नई व अनोखी तकनीक देखने को लालायित हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: Bigg Boss 13: मधुरिमा के साथ सिद्धार्थ के फ्लर्ट करने पर बोलीं अभिनेत्री की मां, 'कुछ भी गलत नहीं'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें