इन दिनों बाॅलीवुड सेलेब्स के करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर ओरी मुश्किलों से दो-चार हो रहे हैं। उनका नाम एक ड्रग केस में सामने आया है। हाल ही में इस मामले को लेकर पुलिस ने ओरी से पूछताछ भी की है। लेकिन लगता है कि ओरी को इस बात का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। इंस्टाग्राम पर ओरी ने आयरा खान के साथ एक व्लॉग शेयर किए। इसमें वह काफी मस्ती-मजाक कर रहे हैं।
ओरी ने आयरा संग की ढेर सारी बातें
बॉलीवुड बीबीएफ (BBF) नाम का एक व्लॉग ओरी ने आयरा के साथ शूट किया। इसमें वह ओरी ने आयरा के पति नुपुर के साथ मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग भी की। साथ ही आयरा ने कई फनी बातें ओरी के साथ शेयर की। व्लॉग में ओरी ने कहा कि वह तब तब फेमस नहीं हैं, जब तक फराह खान का कुक दिलीप उन्हें पहचान ना ले।’
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
ओरी का व्लॉग देखकर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने इसे पसंद किया। वहीं कुछ यूजर्स ने ड्रग्स केस को लेकर सवाल किए, ओरी पर तंज कसे। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई, तुम हर जगह क्यों होते हैं, ड्रग्स केस में भी तुम्हारा नाम है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ड्रग्स केस खत्म हो गया?’ इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर्स ने ओरी को लेकर किए हैं।