फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा राव: आयोजकों ने सिंगर से मांगी माफी, कहा- आपका आना सम्मान की बात है; जानें क्या है माइक बंद का मामला

Sun, 25 Oct 2026 12:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Shilpa Rao: हाल ही में एक इवेंट में सिंगर शिल्पा राव का परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दिया गया।
  • इस मामले की काफी आलोचना हुई और यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
  • इस मामले पर अब आयोजकों ने माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि इवेंट में सिंगर का आना उनके लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
शिल्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (बीएमपी) के आयोजकों ने सिंगर शिल्पा राव के माइक बंद वाले मामले पर माफी मांगी है। 24 अक्तूबर को मुंबई में हुए इस फेस्टिवल में गायिका शिल्पा राव की परफॉरमेंस को अचानक बीच में ही रोक दिया गया था। बताया जा रहा है कि इवेंट के तय समय से पीछे चलने की वजह से परफॉरमेंस के बीच में ही उनका माइक्रोफोन को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


इस घटना की फेस्टिवल में आए फैंस ने आलोचना की। सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर शिल्पा राव ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, आयोजकों ने बताया कि कुछ परफॉरमेंस के तय समय से ज्यादा चलने की वजह से देरी हुई। इस वजह से परफॉरमेंस को जल्दी खत्म करना पड़ा।
Trending Videos

शिल्पा राव - फोटो : सोशल मीडिया
घटना पर क्या बोले आयोजक?
इस घटना पर बात करते हुए आयोजकों ने लिखा, 'हम दिल से माफी मांगते हैं। बीएमपी में हमारा हमेशा से यही लक्ष्य रहा है कि हम अपने कलाकारों और उनके फैंस को एक बेहतरीन लाइव म्यूजिक अनुभव दें। हम इस वीकेंड हुए फेस्टिवल में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस के अचानक खत्म होने के मामले पर अपनी बात रखना चाहते हैं।'

शिल्पा के सम्मान में बोले आयोजक
उन्होंने कहा कि वे शिल्पा राव का बहुत सम्मान करते हैं और उनके काम, कला और म्यूजिक इंडस्ट्री पर उनके प्रभाव की कद्र करते हैं। बयान में कहा गया, 'उन्हें अपने लाइन-अप में शामिल करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात थी। सख्त प्लानिंग और तालमेल के बावजूद, लाइव इवेंट्स में कई बार अचानक से कुछ बदलाव हो सकते हैं, जैसे कि किसी कलाकार की परफॉरमेंस का तय समय से ज्यादा लंबा खिंच जाना।'

सिंगर शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
क्यों जल्दी खत्म किया गया सिंगर का परफॉर्मेंस
शिल्पा राव की परफॉर्मेंस जल्दी खत्म होने का कारण बताते हुए आयोजकों ने लिखा, 'चूंकि हमारे फेस्टिवल स्थानीय प्रशासन के कड़े दिशा-निर्देशों और वेन्यू के कर्फ्यू नियमों के तहत आयोजित होते हैं, इसलिए लगातार हुई देरी की वजह से हमें उनकी परफॉरमेंस को समय से पहले ही रोकना पड़ा। हालांकि ये हालात पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर थे, फिर भी हमें इस बात का गहरा खेद है कि हम उनकी पूरी परफॉरमेंस नहीं दिखा सके।'

फैंस से मांगी माफी
उन्होंने शिल्पा राव, उनकी टीम और उनके फैंस से भी माफी मांगी। बयान में आगे कहा गया, 'हम आपकी निराशा को समझते हैं। लाइव फेस्टिवल के आयोजन से जुड़ी चुनौतियों को समझने के लिए हम आपके आभारी हैं।'
 
विज्ञापन

शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम@shilparao
इवेंट में क्या हुआ था?
बताया जा रहा है कि यह इवेंट तय समय से लगभग 45 मिनट पीछे चल रहा था, जिसकी वजह से कलाकारों को अपनी परफॉरमेंस के लिए कम समय मिला। जब शिल्पा राव दर्शकों से बात कर रही थीं, तभी उनके साथ परफॉर्म करने वाले कुतले खान ने अपना सेट शुरू कर दिया, जिससे शिल्पा राव की बात बीच में ही रुक गईं।

शिल्पा ने लिखी पोस्ट
बाद में शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी निराशा जाहिर की और मुंबई के दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा हिस्सा टूट गया। इतनी खूबसूरत चीज का इस तरह हमसे छिन जाना बहुत तकलीफ देता है। लेकिन जब संगीत रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह से आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाजों में जो प्यार था... आज रात हमारी कहानी अधूरी रह गई। मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी।'



इस रुकावट की वजह से ऑनलाइन आलोचना शुरू हो गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजकों पर खराब टाइम मैनेजमेंट और एक सीनियर कलाकार का अनादर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें