'कांतारा चैप्टर 1' ने छीनी 'छावा' की कुर्सी
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन जुटाने के मामले में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' अब तक टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर राज कर रही थी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज हुई थी। मगर, 02 अक्तूबर को रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने नंबर वन की कुर्सी छीनकर 'छावा' को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। 'कांतारा चैप्टर 1' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 850 से 900 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 'छावा' ने 797.34 से 809 करोड़ के बीच कारोबार किया।
2025 की सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली टॉप 10 फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
'सैयारा' ने सुरक्षित किया तीसरा नंबर
टॉप 10 की सूची में तीसरे नंबर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत 'सैयारा' है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस बॉलीवुड फिल्म को देखने के लिए युवाओं की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी। इस फिल्म ने करीब 579.23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जुटाया। लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 675 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ चौथे नंबर पर है। पांचवें नंबर पर 'वॉर' है।
छावा, सैयारा, वॉर 2, सितारे जमीन पर
- फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में चार बॉलीवुड फिल्मों ने बनाई जगह
इस लिस्ट में अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो सिर्फ चार फिल्में ही जगह बना पाई हैं। विक्की कौशल अभिनीत 'छावा' दूसरे नंबर पर। 'सैयारा' दूसरे नंबर है। 'वॉर 2' तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का नाम भी लिस्ट में है, जो चौथे नंबर पर है। वहीं, साउथ की छह फिल्में लिस्ट में हैं।