बॉलीवुड की फिल्मों में कई अजब-गजब रिकॉर्ड सामने आते हैं। लेकिन ऐसा आपने नहीं सुना होगा कि एक गाने को तीन अलग-अलग फिल्मों में फिल्माया गया। ये गाना है 'इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा'। इस गाने के साथ ही मीना कुमारी की याद आती है और याद आती है फिल्म 'पाकीजा' की।
इस गाने पर मीना कुमारी ने कमाल का डांस किया था। लेकिन मीना कुमारी से पहले भी दो बार ये गाना फिल्म में आ चुका था। सबसे पहले आप मीना कुमारी पर फिल्माए गाने का मजा लें।