फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: कैसे टूटी अर्जुन रामपाल की शाहरुख-ऋतिक से दोस्ती, बॉलीवुड हस्तियों की पत्नियों के बीच रहे चर्चित

Tue, 26 Nov 2024 10:03 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड में उनकी कुछ खास दोस्ती के बारे में, जो किसी वजह से टूट गई। इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती भी शामिल है। 

 
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल को उनके लुक और अभिनय क्षमता के लिए पसंद किया जाता है। उन्होंने रा वन, राजनीति आदि कई फिल्मों में काफी अच्छा काम किया है। अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम और रा वन जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी थी, लेकिन बाद में इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। साल 2012 के दौरान दोनों के बीच मतभेद को लेकर सारे रिपोर्ट सामने आए, जिनमें कई अलग-अलग कारणों का जिक्र करते हुए दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने की बात कही गई। 

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
शाहरुख की वजह से मिली ओम शांति ओम
अर्जुन रामपाल के किस्से बॉलीवुड की गलियारों में काफी चर्चित रही है। ऋतिक रौशन की पत्नी सुजैन से लेकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी की तरफ से आयोजित होने वाली पार्टियों की वीआईपी लिस्ट में वह अक्सर शामिल रहे हैं। ये वो दौर था, जब शाहरुख खान की नजर अर्जुन रामपाल पर पड़ी। उस वक्त कोरियोग्राफर फराह खान बतौर निर्देशक अपनी दूसरी फिल्म ओम शांति ओम बनाने जा रही थीं। इसमें उनके खास दोस्त शाहरुख खान भी उनका साथ दे रहे थे। फिल्म में पहले केके मेनन, अर्जुन वाला किरदार निभाने वाले थे, लेकिन शाहरुख को संदेह था कि वो इस किरदार में फिट नहीं लगेंगे, खासकर जब उन्हें दीपिका के ग्लैमरस पति के रूप में दिखाया जाएगा। इसके बाद फिल्म की यूनिट के बीच एक सर्वे किया गया और ये बात निकल कर आई कि केके ग्लैमरस नहीं लगते हैं। इसके बाद फिल्म में अर्जुन रामपाल की एंट्री हुई, क्योंकि तब तक उनके और शाहरुख के बीच संबंध काफी मधुर थे। 

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
इस वजह से टूटी शाहरुख और अर्जुन की दोस्ती
फिल्मी बीट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल की दोस्ती टूटने की एक वजह प्रियंका चोपड़ा भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 में डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ने लगी थीं, जिससे उनकी पत्नी गौरी खान काफी ज्यादा परेशान थीं। इस परेशानी को उन्होंने अर्जुन रामपाल की तत्कालीन पत्नी मेहर से साझा किया, जिसके बाद अर्जुन को कहा गया कि वो अपने दोस्त को समझाएं। इसके बाद अर्जुन ने शाहरुख को समझाने की कोशिश की और कहा कि वो प्रियंका से दूरी बना लें, क्योंकि ये उनकी पत्नी गौरी को पसंद नहीं आ रहा है। इस पर शाहरुख उन पर गुस्सा हो गए और इसके बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। हालांकि, इसके बाद भी दोनों ने रा वन में साथ काम किया, लेकिन उनकी गलतफहमियां कम नहीं हुईं। फिल्मी बीट के इस रिपो्र्ट के मुताबिक, दोनों के बीच मतभेद साल 2012 तक जारी रहा, जब अर्जुन के जन्मदिन के लिए आमंत्रित मेहमानों की सूची में शाहरुख खान का नाम नहीं दिखा। इस खबर ने तब काफी ज्यादा चर्चा बटोरी थी, क्योंकि शाहरुख की पत्नी गौरी खान इस पार्टी के लिए मुख्य मेहमानों में शामिल थीं। 
Karan Johar: अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर करण जौहर ने साझा की मजेदार पोस्ट, कहा- मैं अभी इतना सिंगल हूं कि..

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम
कई मौकों पर शाहरुख की तारीफ कर चुके हैं अर्जुन
हालांकि, बीते कुछ समय में अर्जुन और शाहरुख के बीच की बर्फ पिघलती हुई नजर आई है। अर्जुन ने कई मौकों पर शाहरुख खान के व्यक्तित्व की तारीफ की है। इस साल जुलाई में प्रकाशित अग्निबाण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता काफी कमाल की है। उनसे हर तरह के गुण सीखे जा सकते हैं। इस दौरान अर्जुन ने शाहरुख के व्यवहार और उनकी अच्छी आदतों का भी जिक्र किया। अर्जुन रामपाल ने एक बार शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात जिक्र करते हुए बताया था कि वह किंग अभिनेता से कैसे मिले थे। अर्जुन ने कहा था कि वह शाहरुख से उनकी पूर्व पत्नी और मॉडल मेहर जेसिया के माध्यम से मिले थे। उस वक्त मेहर और गौरी खान काफी अच्छे दोस्त थे। इस वजह से दोनों कलाकार एक कॉमन जगह पर टकराए थे और एक दूसरे को बधाई दी थी। 
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने शाहरुख खान के व्यक्तित्व पर की बात, कहा- ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिनकी..
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
ऋतिक-अर्जुन के रिश्तों में आई खटास 
अर्जुन रामपाल की दोस्ती बॉलीवुड में काफी ज्यादा रही है। खासकर बॉलीवुड सितारो की पत्नियों के साथ उनकी दोस्ती ने काफी चर्चा बटोरी है। इस क्रम में अर्जुन की ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन से भी काफी अच्छी दोस्ती थी। कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि सुजैन और ऋतिक का रिश्ता टूटने की एक वजह अर्जुन भी थे। इस कपल ने साल 2014 में अलग होने का फैसला किया था। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुजैन के साथ अर्जुन की नजदीकियों की वजह से ही अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर जेसिया का रिश्ता भी साल 2018 में टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद अर्जुन का नाम सुजैन के साथ जुड़ने लगा कि दोनो शादी कर सकते हैं, लेकिन बाद में अर्जुन ने इसका खंडन किया था। फिलहाल अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रेड्स के साथ लिव इन में रहते हैं और दोनों हाल में ही एक बच्चे के माता-पिता बने हैं। 
Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: पारंपरिक अंदाज में होगा नागा चैतन्य-शोभिता का विवाह, 8 घंटे चलेंगी रस्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें