फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG 2: मिशन इम्पॉसिबल 7 की रिलीज के साथ जारी होगा 'ओएमजी 2' का टीजर, दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Sat, 08 Jul 2023 11:45 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की रिलीज के साथ 'ओएमजी 2' का टीजर जारी होगा। इस तरह फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा। 
 
विज्ञापन
मिशन इम्पॉसिबल 7-ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगला सफ्ताह सिने-प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा एक्शन तमाशा 'मिशन इम्पॉसिबल 7', 12 जुलाई को वैश्विक प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म ने काफी प्रशंसा बटोरी है, और इसकी एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग का संकेत दे रही है। भारतीय फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और निर्माता वायकॉम 18, इस रोमांचक फ्रेंचाइजी के व्यापक वितरण को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे हैं। वहीं, इससे फिल्म 'ओएमजी 2' का भी बड़ा कनेक्शन होने जा रहा है। 

'ओह माय गॉड 2' का टीजर रिलीज 

जानकारी के मुताबिक, एक्टर अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर भारतीय सिनेमाघरों में 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग 1' की स्क्रीनिंग के साथ शामिल किया जाएगा। वहीं, 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली 'ओह माय गॉड 2' का प्रचार अभियान इसके टीजर लॉन्च के साथ शुरू होने वाला है। 

विज्ञापन


Mission Impossible 7: क्या हुआ एथन हंट के साथ अब तक की छह कहानियों में, जानिए मिशन इंपॉसिबल की पूरी कहानी

10 जुलाई को होगा डिजिटल लॉन्च

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'अक्षय कुमार और टीम 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 के टीजर लॉन्च के साथ अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। जबकि डिजिटल लॉन्च ज्यादातर 10 जुलाई को होगा। वहीं टीजर 12 जुलाई से देश भर में मिशन इम्पॉसिबल 7 के प्रिंट के साथ संलग्न किया जाएगा। टीजर को 1 मिनट 34 सेकंड के रनटाइम के साथ 'यू' प्रमाणित किया गया है।'

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से आधिकारिक तौर पर जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन संग फरमाएंगी रोमांस

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

'ओह माय गॉड 2' अक्षय कुमार की 2012 की हिट फिल्म 'ओह माय गॉड' की अगली कड़ी है, जिसमें एक्टर भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि आने वाली फिल्म एक विचारोत्तेजक सामाजिक कॉमेडी होगी। वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'ओह माय गॉड 2' के अलावा 'सोरारई पोटरू' के रीमेक और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा जाना है। अक्षय कुमार फिल्म 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त में भी नजर आएंगे, सह-कलाकार सुनील शेट्टी और परेश रावल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें