फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओमर्टा' की रिलीज डेट बदलने के बाद अब राजकुमार राव को एक और झटका, राष्ट्रगान को लेकर हुआ बड़ा फैसला

Thu, 19 Apr 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव
वैश्विक आतंकवाद पर आधारित डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म 'ओमर्टा' को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणबोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि यह फिल्म आतंकी उमर सईद शेख की आतंकी गतिविधियों पर आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 5
Hansal Mehta - फोटो : Indulge - The New Indian Express
हंसल मेहता अपनी फिल्मों को लेकर इससे पहले भी सेंसर बोर्ड से भिड़ चुके हैं। इस बार भी उन्होंने अपने हथियार नहीं डाले और बस एक कट के साथ अपनी फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिलाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव
हंसल एक इंटरव्यू के दौरान यह साफ कर चुके थे कि वह 'ओमर्टा' में बिना कोई कट लगाए सेंसर बोर्ड से बहस करने के लिए तैयार हैं। आखिरकार हुआ भी लगभग वैसा ही। फिल्म में सेंसर बोर्ड ने एक कट लगाया है। उस सीन में शेख (राजकुमार राव) जेल में पेशाब कर रहे हैं और बाहर राष्ट्रगान बज रहा होता है। 

4 of 5
Rajkumar Rao
फिल्म के निर्माता फुरकान खान ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने हमें फिल्म से राष्ट्रगान हटाने को कहा और हम मान गए। बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया और इसके हम हकदार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव
'ओमर्टा' को इसी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होना था लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार अब यह सिनेमाघरों में 4 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें