खबरों की मानें तो इस इंटरव्यू के एक हफ्ते बाद ही ओम पुरी का निधन हो गया था । फिल्म 'लस्थम-पस्थम' में ओम पुरी ने एक टैक्सी ड्राइवर का रोल निभाया है । फिल्म को लेकर ओम पुरी ने कहा था, 'मेरा रोल अपने आप ही दर्शकों को एक खास मैसेज देगा । मानव ने इतनी अच्छी कहानी लिखी है । लोग इसे देखेंगे तो समझेंगे कि हम लोग बेफिझूल की लड़ाई लड़ रहे हैं ।'
'एक-दूसरे के लिए जबदरस्ती नफरत का भाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है । सबसे बड़ी ट्रेजेडी ये थी कि कुछ ही समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी खत्म हो गई । जब विभाजन हुआ तो लोगों ने सोचा कि एक भाई बॉर्डर के इस तरफ रहेगा दूसरा उस तरफ । इसके बाद जब समय मिलेगा दोनों एक-दूसरे से मिल लिया करेंगे ।'
'ऐसा हो नहीं पाया । हालात बदतर होते चले गए । मेरा निवेदन है कि लोग ये फिल्म जरूर देखें और जो मैसेज मिल रहा है उसे समझने की कोशिश करें । विभाजन से दोनों मुल्कों के लोगों ने बहुत कुछ गंवाया है ।' बता दें कि यह फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी ।