फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम पुरी की आखिरी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' अगस्त में होगी रिलीज

Fri, 14 Jul 2017 12:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
om puri
विज्ञापन
अभिनेता ओम पुरी की आखिरी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में ओम पुरी के अलावा राजवीर और कशिश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा भी कई कलाकार अभिनेता ओमपुरी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि ये फिल्म ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने लिखी है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। 
विज्ञापन


मिस्टर कबाड़ी' एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब एक कबाड़ी वाला धनवान बन जाता है तो वह कैसे अपने धन-वैभव का शान दिखाता है। अन्य करोड़पति की तरह बनने के लिए वह उनके जैसे ही कपड़े पहनता है, अलग उच्चारण शैली अपनाता है और अपना कारोबार बढ़ाता है।'

पद्मश्री पुरस्कार विजेता ओमपुरी का इसी साल जनवरी में 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, तब तक इस फल्म की शूटिंग भी खत्म नहीं हुई थी। इससे पहले ओम पुरी, सलमान खान की फिल्‍म 'ट्यूबलाइट' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें