फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमुपरी के खिलाफ पत्नी ने कराई एफआईआर

Tue, 27 Aug 2013 03:10 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। उन्हें पुलिस ने फरार घोषित किया है।
विज्ञापन


इस मामले में ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ धारा 324, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ओम पुरी और नंदिता बीस साल से शादीशुदा हैं। नंदिता उनकी दूसरी पत्नी हैं। 2009 में नंदिता द्वारा लिखी ओम पुरी की जीवनी ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ ओम पुरी’ बाजार में आने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब में नंदिता ने ओम पुरी की सेक्स लाइफ के कई राज खोले थे। अभी तक पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है कि वह नंदिता की शिकायत पर ओम पुरी के खिलाफ क्या कदम उठाने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें