फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान विवाद में वायरल हुआ प्रियंका का वीडियो, लोग दे रहे सोनू को नसीहत

Fri, 21 Apr 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
सोनू निगम के अजान पर किए गए ट्वीट ने काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लोगों की आलोचनाओं से लेकर मौलवी के फतवों तक, सोनू को सभी के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों ने अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी घसीट लिया है।
विज्ञापन


दरअसल प्रियंका ने पिछले साल आई फिल्म 'जय' गंगाजल के वक्त अजान को लेकर एक बयान दिया था जिसे सोनू के अजान ट्वीट से जोड़ा जा रहा है। प्रियंका ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि उन्हें अजान सुनकर सुकून मिलता है। बतौर प्रियंका, 'मुझे वो पांच मिनट काफी सुकून मिलता है। शाम को पैक-अप के बाद अपनी छत पर अजान सुनना काफी अच्छा लगता है। भोपाल में मेरी छत पर 6 मस्जिदों से अजान की आवाज आती है।' प्रियंका ने कहा था कि यह उनका फेवरेट टाइम होता है।

ये भी पढ़ें- सोनू निगम बोले-मैं नहीं चाहता मेरी नींद अजान से खुले, मचा बवाल

प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि सोनू को प्रियंका से कुछ सीखना चाहिए। नीचे देखिए प्रियंका का वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- फंस गए रे सोनू सूद! 'अजान' के चक्कर में लिए गए मजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें