श्रद्धा कपूर स्टारर हसीना पारकर का ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।
इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसके ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से हो रहा था। श्रद्धा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हसीना पारकर का ट्रेलर शेयर किया।
ट्रेलर में श्रद्धा बिंदास और किरदार में डूबी हुई लग रही हैं। उन्होंने जो भी डायलॉग बोले हैं उनमें बेहद ठहराव के साथ बोले हैं। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को मराठा मंदिर में भी रिलीज किया गया।
Very excited and nervous to share the trailer of #HaseenaParkar Hope you all like it https://t.co/CjNk7AGWx5
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) July 18, 2017