फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

O Romeo Trailer Reaction: ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिक्शन, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात

Wed, 21 Jan 2026 04:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

O Romeo Trailer X Reaction: विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जानिए ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने दी क्या प्रतिक्रिया…
विज्ञापन
ओ रोमियो ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फिल्म की पूरी  कास्ट नजर आ रही है और फिल्म की कहानी भी काफ़ी हद तक पता चलती है। अब ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जानिए दर्शकों को कैसा लगा ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर…

फैंस को पसंद आया ट्रेलर

विज्ञापन

एक यूजर ने ट्रेलर को शानदार बताते हुए फिल्म की पूरी कास्ट की काफी तारीफ की। जबकि एक यूजर को शाहिद और तृप्ति की केमिस्ट्री काफी पसंद आई। वहीं एक प्रशंसक ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए इसके बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीद की। एक प्रशंसक ने ट्रेलर को इंटेंस बताते हुए इसमें दिखाए जाने वाले प्यार, धोखे और एक्शन की जमकर तारीफ की।
 


 


 
 
 

 

विक्रांत और तमन्ना का ट्रेलर में कम स्पेस

विज्ञापन

एक यूजर ने ट्रेलर को दिल जीत लेने वाला बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि कुछ धांसू होने वाला है। हालांकि, ट्रेलर में तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी कम देर को दिखे, जिसको लेकर लोगों में उत्साह है। लोग फिल्म में दोनों के किरदार को देखने के लिए उत्सुक हैं।
 


 


 
 
 
 
 

 

13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें