कपिल के शो पर किया 'ओ रोमियो' का प्रमोशन
फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहिद, तृप्ति और निर्देशक विशाल भारद्वाज कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में गए। नेटफ्लिक्स ने इस एपिसोड का एक छोटा ट्रेलर जारी किया है, जिसमें सभी लोग बहुत मस्ती करते दिख रहे हैं। यह एपिसोड वैलेंटाइन डे पर दिखाया जाएगा।
कपिल की मस्ती
जब शो में कपिल ने शाहिद से मजाक में पूछा, 'शादीशुदा होने के बाद भी आपको मैसेज आते हैं क्या?' शाहिद ने हंसते हुए कहा, 'हम बैक स्टेज बच्चों की उम्र की बात कर रहे थे।' कपिल ने कहा, 'बच्चों को क्या पता चलेगा, वे तो छोटे हैं।', शाहिद ने जवाब दिया, 'लेकिन बच्चों की मम्मी को सब पता चल जाता है।'
तृप्ति का करारा जवाब
कपिल शर्मा ने तृप्ति से पूछा, 'कॉलेज के समय में तुमने कोई लव लेटर लिखा था?' तृप्ति ने तुरंत जवाब दिया, 'नहीं, मैंने कभी नहीं लिखा, लेकिन बहुत सारे पढ़े जरूर हैं।' यह सुनकर स्टूडियो में सब जोर से हंसने लगे। इस शो पर अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी नजर आए।। उन्होंने बताया कि विशाल ने उन्हें फिल्म में कैसे शामिल किया।
कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'
'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी जैसे कलाकार हैं। फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: 'ओ रोमियो' की ओटीटी रिलीज डेट तय? शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत क्राइम-थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखे सकेंगे