फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, निर्देशक बोले- 'वो मेरे गुस्से को...'

Thu, 22 Jan 2026 08:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

O Romeo Vishal Bhardwaj Shahid Kapoor: बुधवार को विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। इस दौरान निर्देशक ने शाहिद कपूर को लेकर चल रही अटकलों के बारे में खुलकर बात की।
 
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ में फिल्म 'ओ रोमियो' लेकर आ रहे हैं। कई साल से शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज के बीच नाराजगी या अनबन की अफवाहें चल रही हैं। अब विशाल ने इस पर खुलकर बात की है और अफवाहों को गलत बताया है।
विज्ञापन

शाहिद के बारे में विशाल की राय
विशाल ने मुंबई में अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि उनके निर्देशक दोस्त मजाक में कहते हैं, 'तुम्हें शाहिद कपूर के साथ 4 फिल्में करने के लिए 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।' लेकिन विशाल ने जोर देकर कहा कि असल में शाहिद को उनके साथ काम करने के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि वे खुद बहुत मुश्किल इंसान हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत कठिन आदमी हूं, शाहिद यह अच्छे से जानते हैं। वो मेरे गुस्से को भी समझताे हैं।'

कैसा है विशाल और शाहिद का रिश्ता?
विशाल ने माना कि दोनों के बीच रचनात्मक मतभेद और झगड़े होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। उन्होंने कहा, 'हमारे बीच झगड़े होते हैं, लेकिन उतने नहीं जितने दिखाए जाते हैं। अब हमारा रिश्ता लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल या कल्याणजी-आनंदजी जैसा हो गया है, मतलब गहरा और मजबूत।'

विशाल और शाहिद की साथ में फिल्में
शाहिद और विशाल ने कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ने साथ में 2009 में फिल्म 'कमीने' में काम किया था। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'हैदर' और 'रंगून' जैसी सफल फिल्में साथ की हैं। वहीं अब दोनों फिर से एक बार फिल्म 'ओ रोमियो' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'?
'ओ रोमियो' फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित एक एक्शन-थ्रिलर है, जो असली घटनाओं से प्रेरित है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। बाकी कलाकारों में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें