नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री की अदाएं देखने लायक हैं। इन तस्वीरों में नुसरत ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, जिसमें वह कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने मल्टी कलर की एक डोरी पर टिका हुआ क्रॉप टॉप पहना है। नुसरत ने अपना लुक कानों में बड़ी बाली, न्यूड मेकअप और स्मोकी आई से पूरा किया है।
इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने कैप्शन में लिखा, 'वीकएंड बज।' फैंस को नुसरत का ये अवतार खूब पसंद आया है और हर कोई अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहा है। एक फैन ने लिखा, 'उफ्फ तेरी अदा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे पता है कि आप एक अच्छे मुकाम पर पहुंचेंगी जहां कोई भी आपका मुकाबला नहीं करेगा।' इसके अलावा, एक फैन ने नुसरत की तस्वीर पर 'सो क्यूट' लिखा है। इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोजी भी कई लोगों ने भेजा है।
बता दें कि नुसरत जहां ने 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों ने देश से बाहर अपनी शादी के फंक्शन को किया था। लेकिन कुछ समय बाद ही नुसरत ने निखिल से ये कहकर रिश्ता तोड़ दिया था कि उनकी शादी नहीं हुई है। बल्कि वह निखिल के साथ लिव-इन में रहती थीं। इसके कुछ समय बाद ही नुसरत जहां ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। फिर अगस्त 2021 में उन्होने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद नुसरत ने बताया था कि यह उनका और उनके बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता का बच्चा है। हालांकि यह भी कहा जाता है कि नुसरत और यश दोनों शादी कर चुके हैं।