फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत भरूचा ने बर्थडे पर शेयर की खास तस्वीरें, फोटो के साथ लिखा इमोशनल नोट; सेलेब्स ने कमेंट कर दी बधाई

Mon, 18 May 2026 10:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nushrratt Bharuccha: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने कल 17 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘छोरी’ फेम नुसरत भरूचा ने 17 मई को अपना 41वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की। इन फोटोज के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। 

फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल कैप्शन

विज्ञापन

नुसरत भरूचा के लिए बॉलीवुड सफर रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा है। उन्होंने अपने करियर मेंं जहां कुछ हिट फिल्में की हैं, तो वहीं उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी रहीं। उन्होंने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो सेलेब्स के साथ इंजॉए करती नजर आईं। तस्वीरों में मृणाल ठाकुर, अभिषेक बनर्जी, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और जैकी भगनानी जैसे कलाकार इंजॉए करते दिखे।  
विज्ञापन


फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘इन फोटोज में एक लड़की की झलक दिखेगी। बस उस लड़की को, वो जैसी है, वैसी रखने की कोशिश करती हूं। हेप्पी बर्थडे टू मी।’

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स ने दी बधाई 
इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी नुसरत को बर्थडे विश किया। सिंगर जोनिता गांधी और एक्टर अभिषेक बनर्जी ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं उनके फैंस ने भी बर्थडे की बधाई के कमेंट्स की झड़ी लगा दी। 

नुसरत भरूचा का वर्कफ्रंट
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कई नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह अनुराग कश्यप से जुड़े एक थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिसे लेकर काफी चर्चा है।  

विज्ञापन

नुसरत भरूचा - फोटो : इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं श्रीलीला की मां, रिलेशनशिप के सवाल पर किया बड़ा खुलासा; कही ये बात

इसके अलावा नुसरत आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी, साकिब सलीम और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में वह फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में नजर आई थीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें