फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Janhit Mein Jaari: विनोद भानुशाली की फिल्म ‘जनहित में जारी’ की शूटिंग पूरी, नुसरत भरूचा की दिखेगी दमदार अदाकारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 17 Dec 2021 08:04 PM IST

सार

‘अमर उजाला’ का लोकप्रिय मनोरंजन कॉलम 'जनहित में जारी' में जारी अब निर्माताओं विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की नई फिल्म का नाम भी बन गया है। इस फिल्म की शूटिंग इसकी टीम ने मध्य प्रदेश के चंदेरी में पूरी कर ली है। मध्य प्रदेश में नई फिल्म पॉलिसी लागू होने से पहले पूरी होने वाली ये फिल्म काफी खास है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित में जारी शूट रैपअप - फोटो : अमर उजाला मुंबई


फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग सितंबर के मध्य में शुरू की गई थी लेकिन कोरोना का संक्रमण फैलने के चलते इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी थी। फिल्म में टीनू आनंद, विजय राज और परितोष त्रिपाठी जैसे काबिल कलाकार हैं। शूटिंग के दौरान इन लोगों ने चंदेरी में एक गाने की शूटिंग भी पूरी है। नुसरत भरूचा के अलावा फिल्म के डायरेक्टर जय और फिल्म से जुड़ी टीम ने भी अपने सोशल मीडिया पर शूटिंग पूरी होने की तस्वीरें और वीडियो शेयर  किए हैं।


फिल्म 'जनहित में जारी' को भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन ने बनाया है। इस फिल्म के निर्माताओं में विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी, राज शांडिल्य, विमल लाहोटी, बंटी चंदावरकर आदि शामिल हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में नई फिल्म पॉलिसी लागू होने से पहले ही पूरी कर ली गई है। नई फिल्म पॉलिसी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार अब वहां शूट होने वाली उन्हीं फिल्मों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिसमें 70 फीसदी कलाकार मध्य प्रदेश के होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next