अनुराग कश्यप के साथ नुसरत भरुचा की आगामी थ्रिलर फिल्म की घोषणा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नुसरत भरुचा अब एक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी है। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं अनुराग कश्यप और फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा करेंगे।
नुसरत भरूचा का सपना हुआ पूरा
अपनी आगामी फिल्म को लेकर नुसरत भरूचा ने कहा, ''यह फिल्म एक बकेट लिस्ट टिक है। अनुराग सर के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। इस मनोरंजक थ्रिलर फिल्म में हम सभी कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आने वाले लंबे समय तक दर्शकों को याद रहे। मैं इस फिल्म के लिए विशाल राणा के साथ हाथ मिलाकर और इस फिल्म के लेखक-निर्देशक अक्षत अजय शर्मा के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं। इन तीनों के साथ यह मेरी पहली फिल्म है, लेकिन पहला हमेशा सबसे जादुई होता है।''
अनुराग कश्यप ने फिल्म और नुसरत के बारे में कहीं दिलचस्प बातें
फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने नुसरत की तारीफ करते हुए कहा, ''नुसरत एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिनके साथ मुझे कभी काम करने का मौका नहीं मिला।'' वहीं फिल्म को लेकर अनुराग ने कहा, ''तीन साल के लंबे समय के बाद विशाल राणा और अक्षत अजय शर्मा के साथ काम कर रहा हूं।" आगे अनुराग ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कहा, '' फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम चल रहा है और इसकी कहानी की मैं प्रशंसा करता हूं।''
यह भी पढ़ें:
SRK: अपनी उम्र को लेकर शाहरुख खान ने कह दी यह कैसी बात, जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान, बोले- मैं 60 साल...
निर्देशक अक्षत अजय सिंह ने बताईं कुछ अहम बातें
निर्देशक अक्षत अजय सिंह ने आगामी थ्रिलर फिल्म को लेकर कहा, "फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग होगी। यह विशाल, नुसरत और अनुराग सर के साथ काम करते हुए एक दूरदर्शी फिल्म होगी। मैं एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए उत्सुक हूं, जो हम सभी के साथ मेल खाता हो।''
यह भी पढ़ें:
Box Office Collection: स्काई फोर्स की उड़ान-इमरजेंसी का हाल, जानिए फतेह-गेम चेंजर का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन