नुसरत का पोस्ट
नुसरत भरुचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नियाग्रा फॉल्स से कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन शानदार तस्वीरों और वीडियो में नुसरत बेफिक्र होकर मस्ती करती नजर आईं। इस दौरान नुसरत ने खूबसूरत झरने और इंद्रधनुष के साथ समय बिताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बेबी, मुझे आपको बस यह जानने की जरूरत है कि.. मैं एक पक्षी की तरह हूं। नियाग्रा फॉल्स।' वहीं नुसरत ने अने दोस्तों के लिए लिखा, 'मैं आप दोनों से प्यार करती हूं।'
कहा है नियाग्रा फॉल्स
नियाग्रा फॉल्स अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित एक विश्व-प्रसिद्ध प्राकृतिक झरना है, जो नियाग्रा नदी पर स्थित है। इसमें तीन मुख्य झरने शामिल हैं- हॉर्सशू फॉल्स (कनाडा की तरफ), अमेरिकन फॉल्स, और ब्राइडल वेल फॉल्स (इनके बीच में)। यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक ऊर्जा उत्पादन, और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, जिसे 'हनीमून कैपिटल' भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: Anupam Kher: 'प्रभु राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे', अनुपम खेर ने फैंस को दी 'दशहरा' की शुभकामनाएं