फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Slumdog Millionaire: स्लमडॉग मिलेनियर में नजर आने वाली थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, अजीबोगरीब वजह से हो गई रिजेक्ट

Thu, 24 Apr 2025 11:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में नुसरत भरुचा फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आईं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही नुसरत ने अपने करियर को लेकर भी बात की। इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए रिजेक्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
नुसरत भरुचा - फोटो : इंस्टाग्राम@nushrrattbharuccha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘स्लमडॉग मिलेनियर’ ब्रिटिश ड्रामा फिल्म थी लेकिन कहानी भारतीय किरदारों के ईद-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में देव पटेल और फ्रीडा पिंटो ने लीड रोल किए। फ्रीडा वाले रोल के लिए नुसरत ने भी ऑडिशन दिया था लेकिन वह एक अजीब वजह से रिजेक्ट कर दी गईं। 

इस वजह से रिजेक्ट हुईं नुसरत 

विज्ञापन

बॉलीवुड बबल (Bollywood Bubble) से की गई हालिया बातचीत में नुसरत भरुचा ने ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में रिजेक्ट किए जाने वाला किस्सा साझा किया। वह कहती हैं, ‘मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। फिर कॉल आया कि आपको इस फिल्म में इसलिए नहीं लिया जा रहा क्योंकि आप बहुत सुंदर हैं और एक सुंदर लड़की बस्ती में रहने वाली लड़की का किरदार कैसे निभा सकती है?।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: थैरेपी पर नुसरत ने बताया नजरिया, बॉलीवुड के ये सितारे भी रहे डिप्रेशन का शिकार 

फिल्म देखने के बाद फैसला सही लगा 
नुसरत भरुचा आगे कहती हैं, ‘पहले तो रिजेक्शन की वजह मुझे अजीब लगी। जब फिल्म रिलीज हुई तो मैंने भी देखी। तब मुझे अहसास हुआ कि मेकर्स का फैसला सही था। फिल्म में उस लड़की की जर्नी बिल्कुल ही अलग थी। देखिए, हमारी इंडस्ट्री ऐसी ही है, कई बार सुंदर होने की वजह से कुछ रोल हमारे हाथ से निकल जाते हैं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: नुसरत बोलीं- सोशल मीडिया प्रेशर पर बनेगी फिल्म, डिप्रेशन के चलते थैरेपी ले रहे सितारे 

फिल्म ‘छोरी’ को लेकर चर्चा 

विज्ञापन

फिल्म ‘छोरी 2’ में नुसरत भरुचा ने एक मां का रोल किया है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। फिल्म में हॉरर का तड़का भी है, साथ ही यह फिल्म एक सोशल मैसेज भी देती है। फिल्म में नुसरत भरुचा के अलावा सोहा अली खान, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, हार्दिक शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है। 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें