फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ी फिल्म 'सोनू के टीटू..' की हीरोइन को नहीं मिल रहीं फिल्में, अब एकता कपूर बचाएंगी करिअर

Fri, 30 Nov 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nushrat bharucha
विज्ञापन
टीवी में कई अभिनेत्रियों का करिअर बनाने वाली एकता कपूर अब 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से घर-घर में पहचान बना चुकीं नुसरत भरूचा का करिअर बचाएंगी। इस फिल्म की 100 करोड़ी सफलता के बाद नुसरत को उम्मीद थी कि बॉलीवुड में उन्हें हाथों-हाथ लिया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


उनके ब्वॉयफ्रेंड निर्देशक लव रंजन की लाख कोशिशों के बावजूद रणबीर कपूर को नुसरत के साथ काम करने के लिए नहीं मना पाए। लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर होंगे। जबकि पिछली 6 में 4 फिल्में नुसरत ने लव के साथ ही की हैं। ऐसे में अब टीवी के बाद फिल्मों पर ध्यान दे रहीं एकता कपूर ने नुसरत को अपने बैनर की अगली फिल्म में लीड रोल दिया है।
 
विज्ञापन

खास बात यह है कि इसमें इन दिनों 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' की सफलता की लहर पर सवार आयुष्मान खुराना को नुसरत का हीरो बनाया गया है। नुसरत से एकता की दोस्ती 2010 की है जब वह बालाजी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में नजर आई थीं। एकता ने नुसरत को अपनी कॉमेडी फिल्म 'क्विर्की एंड क्रेजी' की नायिका चुना है। 

इसका निर्देशन राज शांडिल्य करेंगे। वेलकम बैक (2015), फ्रीकी अली (2016) और भूमि (2018) के संवाद लेखक शांडिल्य की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म होगी। शांडिल्य ने एकता की आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के डायलॉग भी लिखे हैं। क्विर्की एंड क्रेजी की कहानी फरीदाबाद, हरियाणा में आधारित होगी और इसकी शूटिंग दिसंबर में शुरू होने जा रही है। 

आयुष्मान के साथ भरूचा की जोड़ी पहली बार बनी हैं। इस बीच नुसरत के एक और फिल्म साइन करने की खबर है। निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'तुर्रम खां' में राजकुमार राव उनके हीरो होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें