टीवी में कई अभिनेत्रियों का करिअर बनाने वाली एकता कपूर अब 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से घर-घर में पहचान बना चुकीं नुसरत भरूचा का करिअर बचाएंगी। इस फिल्म की 100 करोड़ी सफलता के बाद नुसरत को उम्मीद थी कि बॉलीवुड में उन्हें हाथों-हाथ लिया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ।
उनके ब्वॉयफ्रेंड निर्देशक लव रंजन की लाख कोशिशों के बावजूद रणबीर कपूर को नुसरत के साथ काम करने के लिए नहीं मना पाए। लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर होंगे। जबकि पिछली 6 में 4 फिल्में नुसरत ने लव के साथ ही की हैं। ऐसे में अब टीवी के बाद फिल्मों पर ध्यान दे रहीं एकता कपूर ने नुसरत को अपने बैनर की अगली फिल्म में लीड रोल दिया है।