स्टेबिन ने की भाईजान की तारीफ
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन शादी के बाद हमेशा के लिए एक-दूजे के लिए हो गए हैं। हाल ही में दोनों का मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें सभी की निगाहें सलमान खान पर टिक गईं। आज स्टेबिन ने सलमान की तारीफ में इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'सलमान खान हमेशा अपने वादे के पक्के हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद हमेशा अपने लोगों के लिए हाजिर रहते हैं।'
नूपुर और स्टेबिन की शादी और रिसेप्शन
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने उदयपुर में गायक स्टेबिन बेन से शादी की है। शादी की रस्में 9 जनवरी को हल्दी की रस्म से शुरू हुईं, जिसके बाद शाम को संगीत समारोह हुआ। जोड़े ने पहले कैथोलिक रीति-रिवाजों और बाद में हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की। वहीं हाल ही में नूपुर और स्टेबिन का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पहुंचकर सभी का दिल जीत लिया। जिसके कई वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक्शन-कॉमेडी और थ्रिलर हर जॉनर की फिल्मों में हिट हैं विजय सेतुपति, नेटवर्क जानकर चौंक जाएंगे