बॉलीवुड एक्ट्रेस से नन बनीं सोफिया हयात एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार भी उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। लेकिन इस बार उनकी ये तस्वीर कुछ अलग कहानी कह रही है। दरअसल, सोफिया ने एक अंगूठी की तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर से पता चल रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। अब मदर सोफिया हयात आधिकारिक रूप से इंगेज हो गई हैं। उन्होंने इंमस्टाग्राम पर इसकी सूचना दी है लेकिन अपने पार्टनर के बारे में कुछ नहीं बताया है। सोफिया ने कहा कि सिर्फ एक हफ्ते तक डेट करने के बाद उन्होंने अपने पार्टनर से सगाई कर ली।
उन्होंने अंगूठी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'जब आप किसी ऐसे शख्स से मिलते हैं जो आपको खूबसूरत फील करवाता है इतनी जितना कि आपने कभी महसूस ना किया हो। मुझे हां कहना पड़ा। मैं अब आधिकारिक तौर पर इंगेज हूं। बेहद खुश और आभारी हूं।'
उन्होंने ये भी कहा कि पार्टनर के साथ उनका प्यार बहुत गहरा है। दुनिया इसके बारे में जल्द जान जाएगी। सोफिया और उनके पार्टनर ने साथ में डिनर भी किया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में वो अपने मंगेतर के हाथ को पकड़े हुए हैं।
इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है- लेक्चर रूम रेस्टोरेंट के प्राइवेट रूम में अपनी सगाई को सेलिब्रेट किया। उन्होंने हमारे लिए बधाई केक बनाया है। प्यार फैलाएं। बता दें कि पिछले दिनों सोफिया के खिलाफ पैर में स्वास्तिक चिह्न बनाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।
When you meet someone who makes you feel the most beautiful you could ever feel .. I had to say yes. I am now officially engaged. Estatically happy and greatful. Sometimes you just know. After 1 week of dating..yet knowing each other so deep...we knew. Love is infinite..and so great. When you feel this amount of unconditinal love in such little time..you know. Always be true to your heart..for it only knows the truth. This is the marriage the heavens have been waiting for. The cosmic mother has finally been reunited with the cosmic father..and in our abundant Unconditoonal LOVE..the world will come to know it to. The alchemy of sacred sex brings about changes to the world in a way you never thought possible. The SUN The Father..is now here.
A post shared by Sofia Hayat. (Gaia Mother) (@sofiahayat) on Mar 1, 2017 at 10:22am PST
Intimate dinner at Sketch to celebrate our engagement in the private room in the Lecture room retaurant....they made us a congratulations cake..spreading the love
A post shared by Sofia Hayat. (Gaia Mother) (@sofiahayat) on Mar 1, 2017 at 4:05pm PST