बॉलीवुड हीरोइन कैटरीना कैफ को अब नए स्टार्स का साथ ज्यादा भा रहा है। जबकि पहले वह अनुभवी और बड़े स्टार्स के साथ ज्यादा फिल्में करती थीं। ऐसे में एक और नए स्टार्स राहुल भट्ट कैटरीना से रोमांस करते दिखेंगे।
कैटरीना ने अनुराग कश्यप की फिल्म अग्ली में बच्ची के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर राहुल भट्ट के साथ एक फिल्म साइन कर ली है। राहुल भट्ट से पहले इस रोल के लिए सैफ अली खान और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान से बात चल रही थी लेकिन बाद में राहुल भट्ट को ले लिया गया। राहुल कैटरीना के अपोजिट फिल्म 'फितूर' में दिखेंगे।