फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 2' के लिए खतरा बनीं 'विश्वरूपम'

Mon, 14 Jan 2013 11:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपम' को 11 जनवरी को रिलीज होना था। वितरण विवाद के चलते इस फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। अब यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह अब्बास मस्तान और उनकी टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। 25 जनवरी को ही अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'रेस 2' रिलीज होने वाली है। 'रेस 2' फिल्म 'रेस' का सीक्वल है। इस फिल्म में सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोन, जैकलीन फर्नाडींज, अनिल कपूर और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन


 इस फिल्म ने अपना सेफ शुक्रवार बहुत पहले चुन लिया था। लगभग तीन महीने पहले ही यह साफ हो गया था कि यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। अगले दिन 26 जनवरी की छुट्टी रहने की वजह के चलते इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद भी थी। 'रेस 2' की इस उम्मीद पर विश्वरूपम ब्रेक लगा सकती है। वजह साफ है 'रेस 2 'की ही तरह 'विश्वरूपम' में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

लगभग 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को कमल हसन अपने कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म मान रहे हैं। ऐसे में अब मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। मल्टीप्लेक्सों से 'विश्वरूपम' का विवाद सुलझ जाने के बाद सभी मल्टीप्लेक्स इस फिल्म को प्रमुखता के साथ रिलीज करने वाले हैं। मतलब मामला बराबरी का होगा। अब फैसला दर्शकों के हाथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें