राजनीति, सत्याग्रह, गंगाजल और अपहरण जैसी राजनीतिक फिल्में बना चुके प्रकाश झा ने कहा है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी पर फिल्म बना सकते हैं। अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए प्रकाश झा ने यह बात कही। फिलहाल वे अपनी फिल्म सत्याग्रह के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री अमृता राव के साथ लखनऊ में हैं।
लीक से हट कर बनने वाली फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके प्रकाश झा हमेशा से चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर फिल्म बनाते रहे हैं। मोदी पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चित फिल्ममेकर का कहना है कि 'नरेन्द्र मोदी की सक्सेस स्टोरी प्रेरणादायक है। लोग उनसे प्रेरित हो रहे हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर फिल्म निर्माण एक अलग प्रक्रिया है।'