सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण पहले दुश्मन थीं, फिर दोस्त बन गईं। लेकिन यह दोस्ती ज्यादा दिन टिकी नहीं। एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं। दीपिका की लोकप्रियता के सामने सोनम टिक नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
यह तो सभी जानते हैं कि सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच रिश्ते ज्यादातर अच्छे नहीं रहे। दोनों की 2007 में आई पहली फिल्में (सांवरिया और ओम शांति ओम) बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं। जिसमें जीत दीपिका को मिली थी।
इसके बाद दोनों के बीच रणबीर कपूर को लेकर मनमुटाव हुआ। बताया जाता है कि रणबीर ‘सांवरिया’ की शूटिंग के दौरान सोनम के करीब थे, लेकिन बाद में उनका दिल दीपिका पर आ गया।
विज्ञापन
रणबीर थे शुरुआती वजह
इस तरह रणबीर को दीपिका के हाथों हारने के बाद सोनम का गुस्सा बढ़ गया। हालांकि उन्होंने कभी इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया लेकिन उनकी बातों के तीर दीपिका पर चलते रहे। एक बार फिर से सोनम ने दीपिका पर हमला बोला है।
असल में इस नए युद्ध की शुरुआत दोनों की पीआर एजेंसी से हुई बताई जाती है। उल्लेखनीय है कि दोनों को मीडिया में प्रमोट करने का काम कुछ दिनों पहले तक एक ही एजेंसी संभाल रही थी, लेकिन पिछले हफ्ते सोनम ने दूसरी पीआर एजेंसी को अपनी इमेज चमकाने के लिए साथ जोड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार सोनम को लग रहा था कि पीआर एजेंसी दीपिका पर ज्यादा ध्यान दे रही है और इसीलिए पिछली फिल्म ‘बेवकूफियां’ में काफी मेहनत के बाद भी दर्शकों का प्यार उन्हें मिला। फिल्म उनके बिकनी में पर्दे पर आने के बावजूद पिट गई, उसका उन्हें अलग मलाल है।
फिर शुरु हुआ नया वॉर
खैर, खार खाई बैठीं सोनम ने अब मीडिया में दीपिका का बारे में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो न केवल उनके चाहने वालों को अच्छी लगेंगी और न खुद दीपिका को। सूत्रों के अनुसार दोनों अभिनेत्रियों के बीच शुरुआत में जो मनमुटाव जैसी बातें थी, वे अब शीत युद्ध में बदल चुकी हैं।
असल में रणबीर कपूर द्वारा दीपिका से अलग होकर कैटरीना कैफ के साथ चले जाने के बाद कुछ दिनों के लिए सोनम-दीपिका में दोस्ती हुई थी मगर फिर दीपिका ने ‘ये जवानी है दीवानी’ पाने के लिए रणबीर से दोस्ती कर ली थी। इस बात से सोनम बहुत आहत हुईं।
रणबीर की पार्टी में फिर युद्घ
लेकिन सोनम का गुस्सा तब बढ़ा जब दीपिका रणबीर की उस बर्थडे पार्टी में पहुंच गईं जहां सोनम को नहीं बुलाया गया था। इसके बाद लोगों ने देखा कि सोनम ने मीडिया में रणबीर की गर्लफ्रेंड कैटरीना की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए जिससे दीपिका को जलाया जा सके।
सोनम के इस रुख के बाद दीपिका के नजदीकी भी सक्रिय हो गए और उन्होंने मीडिया में सोनम के खिलाफ उल्टी-सीधी बातें उछालना शुरू कर दी। जिसमें यह भी कहा गया कि जिन फिल्मों को दीपिका ठुकरा रही हैं, वह फिल्में सोनम को ऑफर की जा रही हैं। नतीजा यह निकला कि सोनम को अपने लिए नई पीआर एजेंसी ढूंढनी पड़ी, जिससे उनकी इमेज कुछ सुधर सके।
फिर कॉफी विद करन में भी विवाद
इसके साथ ही सोनम ने दीपिका के खिलाफ भी बातें करनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने हाल में करन जौहर के ‘कॉफी’ शो में कहा कि अगर आज लोगों को दीपिका सुंदर दिखाई देती हैं तो इसका पूरा श्रेय उनकी स्टाइलिस्ट अनाहिता को जाता है क्योंकि स्टाइल के मामले में दीपिका को विशेष ज्ञान नहीं है।
वास्तव में अनाहिता ही उन्हें सुंदर बना कर लोगों के सामने पेश करने में पूरी मेहनत करती हैं। यहां भी सोनम कैटरीना की तारीफ करने में पीछे नहीं रहीं और कहा कि कैट खुद अपने आप को तैयार करती हैं। वह अपने खुद को फैशन आइनक बनाने की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
सोनम ने दीपिका के कई पत्रिकाओं के कवर पर दिखने पर भी चुटकी ली है और कहा कि कैटरीना वाकई कूल हैं, वह दूसरों की तरह हर तीसरे महीने किसी पत्रिका में छपने की जल्दबाजी नहीं दिखातीं।
सोनम के ये शब्द बाण दीपिका को कितना आहत करेंगे यह तो फिलहाल किसी को पता नहीं, लेकिन यह बात पक्की है कि उनकी तरफ से भी जल्द ही सोनम को करारा जवाब मिलेगा। यानी यह युद्ध फिलहाल रुकने वाला नहीं।