फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी स्लिम लुक में

Tue, 25 Nov 2014 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म तेवर में बेहद स्लिम-ट्रिम दिखेंगी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के गाने की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह काफी स्लिम दिख रही हैं।
विज्ञापन


खबर है कि फिल्म में अपने रोल को देखते हुए उन्होंने अपना वजन घटाया है। फिल्म में सोनाक्षी का रोल मथुरा की एक लड़की, राधिका का है। सोनाक्षी इस गाने के पहले लुक में बेहद छरहरी नजर आ रही हैं। इस गाने को रेमो डीसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

यह गाना इंदौर के माहेश्वर में शूट किया गया है। यहां झील के पास एक शानदार सेट तैयार किया गया था। एक्शन-ड्रामा फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा के हीरो अर्जुन कपूर हैं और यह तेलुगू फिल्म 'ओक्कडु' का रीमेक है।
विज्ञापन


फिल्म में मनोज वाजपेयी विलेन के किरदार में हैं। इस फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर इमरान खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इमरान इससे पहले अपने सॉन्ग 'एमप्लीफायर' को लेकर चर्चा में रहे हैं।


संजय कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म तेवर को नवोदित निर्देशक अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें राजनीतिक के किरदार में मंझे हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी निभा रहें है।
विज्ञापन


फिल्म तेवर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर के प्रोड्कशन की पहली फिल्म हैं, जिसे अगले वर्ष 6 जनवरी को रिलीज किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें