रूपेश पाल की इस फिल्म में शर्लिन की जगह पर शांति डायनाइट को लिया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि रूपेश पाल अपनी इस बोल्ड फिल्म में किसी नई अभिनेत्री को कास्ट करना चाहते हैं। चूंकि शर्लिन से उनके रिश्ते खराब हो चुके हैं इसलिए फिल्म में शर्लिन की जगह शांति डायनामाइट आ गई हैं।
रूपेश की दूसरी फिल्म है यह
फिल्म को रूपेश पॉल प्रोडक्शंस लि. निर्मित कर रहा है। इस बारे में पॉल का कहना है कि हमें गैर भारतीय लड़की के रोल की तलाश थी। यह तलाश शांति डायनामाइट पर जाकर पूरी हुई। इस फिल्म में तीन फीमेल चरित्र होंगे जिसमें एक चरित्र शांति डायनमाइट निभाएंगी।
शर्लिन का पत्ता साफ
शर्लिन चोपड़ा और रूपेश पॉल की शुरूआती दिनों में जैसी जुगलबंदी हुई थी उसको देखकर यह लगा था कि इनके बीच अब कई फिल्में एकसाथ हो सकती हैं। लेकिन कामसूत्र के दौरान ही शर्लिन और रूपेश पॉल में फोटो लीक करने के मसले को लेकर कई बार भिडंत हुई। उसका परिणाम यह निकला कि कामसूत्र के बाद शर्लिन रूपेश से अलग हो गईं।