फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का की वजह से विराट से टकराए रणबीर?

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत करीबी है, लेकिन आम तौर पर यहां से अच्छी खबरें ही आती हैं। इसी बीच में अब एक ऐसी बात पता चली है जिसने सबके कान खड़े कर दिए हैं। इन दिनों बॉलीवुड में सनसनी बने हुए रणवीर सिंह और क्रिकेट में अपने बल्ले के जौहर दिखा रहे विराट कोहली के बीच पंगा सामने आया है।
विज्ञापन


जबकि दोनों की अलग-अलग गर्लफ्रेंड भी हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है? पिछले दिनों आईपीएल की एक पार्टी में दोनों जब मिले तो एक-दूसरे को भाव नहीं दे रहे थे। उनके बीच एक तनाव खिंचा हुआ था।

रणबीर ने मिलवाया था अनुष्का से

सूत्रों का कहना है कि रणवीर और विराट पुराने परिचित हैं। तब से जब वे आज की तरह स्टार नहीं थे। अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में थे। दोनों अक्सर पार्टियों में मिलत थे और साथ में नाचते-गाते थे। विराट को उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का से रणवीर ने ही एक पार्टी में मिलवाया था।

इस मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का के बीच जो ‘दोस्ती’ आगे बढ़ी आज उसकी खबर सबको है। विराट जब भी मुंबई में होते हैं अक्सर अनुष्का के घर पर जाते हैं जबकि पिछले दिनों अनुष्का को जब विराट से मिले बहुत दिन हो गए थे तो वह न्यूजीलैंड पहुंच गई थीं, जहां विराट क्रिकेट खेल रहे थे।

प्रेमिका थीं अनुष्का शर्मा

सूत्रों का कहना है कि जब विराट और अनुष्का के बीच बात इतनी आगे नहीं बढ़ी थी तो एक कंपनी ने अपने विज्ञापन के लिए अनुष्का और रणवीर को लेने की सोची थी। परंतु जब अनुष्का के साथ विराट का नाम जुड़ गया तो कंपनी ने इरादा बदल दिया और उन्हें साथ लेकर एड-फिल्म बना डाली।

असल में रणवीर और विराट के बीच पंगा सिर्फ कारण से नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि अनुष्का विराट से प्यार के पहले रणवीर के साथ ‘रिलेशनशिप’ में थी। इसी दौरान रणवीर ने अनुष्का को विराट से मिलवाया था। रणवीर को इस बात से झटका लगा कि विराट ने उनका और अनुष्का का ‘रिलेशन’ जानने के बावजूद अनुष्का से नजदीकियां बढ़ाई।
विज्ञापन

रणबीर से दूर हुईं अनुष्का

नतीजा यह निकला कि अनुष्का रणवीर से दूर हो गईं। बताया जाता है कि इस अलगाव का रणवीर को इतना सदमा लगा था कि वह कुछ हफ्तों के लिए मुंबई छोड़ कर दूसरे शहर निकल गए थे और होटल के कमरे में बंद रहते थे।

खैर, वक्त के साथ सारे जख्म भर जाते हैं। रणवीर भी सदमे से बाहर निकल आए और अब दीपिका पादुकोण के साथ उनके संबंधों की हर कहीं चर्चा है। लेकिन विराट ने उन्हें जो झटका दिया था, वह आज तक नहीं भुला सके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें