फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए धंधे की तरफ बढ़ीं प्रियंका चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर ऐक्टर की तरह प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने लिए बॉलीवुड में फिल्म प्रोडक्शन शुरू करने का फैसला कर लिया है। यूपी की यह बाला सबसे पहले निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म ‘मैडमजी’ में पैसा लगाने जा रही है। फिल्म को मधुर और प्रियंका मिल कर प्रोड्यूस करेंगे।
विज्ञापन


फिल्म ऐसी आइटम डांसर की कहानी होगी जो राजनेता बन जाती है। सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते प्रियंका के फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग पर बार्सिलोना जाने से पहले मधुर ने उनसे मुलाकात की। प्रियंका ने उनसे कहा था कि वह अब फिल्म निर्माण में उतरना चाहती हैं। जब मधुर ने प्रियंका से ‘मैडमजी’ को लेकर बात की तो वह तुरंत तैयार हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

अलग किस्म का होगा किरदार

वैसे ‘मैडमजी’ को लेकर खास बात यह है कि यह पहला मौका है जब वह अपनी किसी हीरोइन को दोबारा लेकर फिल्म बना रहे हैं। प्रियंका उनकी फिल्म ‘फैशन’ में थीं, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। सूत्रों के अनुसार ‘मैडमजी’ में किरदार गढ़ने के लिए मधुर ने कई महिला मुख्यमंत्रियों से प्रेरणा ली है।

उल्लेखनीय है कि पहले मधुर इस फिल्म को मई में शुरू करना चाहते थे, लेकिन प्रियंका का उन्हें मध्य-अक्तूबर तक इंतजार करना होगा। इस बीच मधुर अगले महीने जून से अपनी एक अन्य फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म भारत और स्पेन में शूट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें